search

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के लिए आंसर-की, इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

cy520520 1 hour(s) ago views 272
  

RRB Group D Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप-डी परीक्षा के लिए आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcgd.gov.in पर जाकर आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Group D Answer Key 2026: इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

आरआरबी की ओर से ग्रुप-डी परीक्षा परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपनी आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ग्रुप-डी प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcgd.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“RRB Group D Answer Key 2026\“ लिंक पर क्लिक करके लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

आरआरबी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे 23 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न के रूप में 50 रुपये जमा करना होगा।
कब हुई थी परीक्षा

आरआरबी की ओर से ग्रुप-डी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 08, 09 जनवरी एवं 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में देशभर के लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए अब सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए रोजाना आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।  

यह भी पढ़ें: Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, अगले महीने आएगा 12वीं का रिजल्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159068