search

पाकिस्तान में बड़ा आतंकवादी हमला, विस्फोटक से लदा वाहन चेकपोस्ट से टकराया; 11 पुलिसकर्मियों की मौत

LHC0088 1 hour(s) ago views 258
  

पाकिस्तान में बड़ा आतंकवादी हमलारॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पश्चिमी इलाके बाजौर में हुए एक आतंकवादी हमले में ग्यारह सुरक्षा बल के जवान की मौत हो गई। सेना ने बताया कि इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के बजौर जिले में आतंकवादियों ने एक संयुक्त सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिससे इमारत ढह गई और 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पास के नागरिक घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिसके कारण एक मासूम बच्ची की जान चली गई और महिलाओं एवं बच्चों समेत 7 अन्य लोग घायल हो गए।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर हमले का आरोप

पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि 16 फरवरी को बाजौर जिले में सिक्योरिटी फोर्स और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के जॉइंट चेक पोस्ट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला करने की कोशिश की।
11 पुलिसकर्मियों की मौत

बयान में आगे कहा गया कि सिक्योरिटी फोर्स की जवाबी कार्रवाई और भागते हुए हमलावर पर सटीक हमले के बाद 12 आतंकवादी मारे गए। अपनी हताशा में, हमलावरों ने विस्फोटक से भरी गाड़ी को दीवार से टकरा दिया। धमाके के असर से चेक पोस्ट पर मकान ढह गया, जिसके कारण 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गया।

ISPR ने बताया कि धमाके से इलाके की रिहायशी इमारतें भी प्रभावित हुईं, जिससे एक मासूम लड़की की शहादत हो गई। महिलाओं और बच्चों समेत सात और लोग घायल हो गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161247