search

मुरादाबाद का कमाल! खनन वसूली में पूरे मंडल को पछाड़ा, लक्ष्य से 126% ज्यादा कमाई कर बना नंबर-1

deltin33 1 hour(s) ago views 423
  

मुरादाबाद में खनन की फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। खनन से वसूली में जनवरी माह में एक बार फिर मुरादाबाद ने मंडल में पहला स्थान हासिल किया है। 2025-26 के तय लक्ष्य के सापेक्ष मुरादाबाद ने अब तक 126 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। दिसंबर माह में भी मुरादाबाद पहले स्थान पर काबिज था। मंडल स्तर पर रामपुर दूसरे, बिजनौर तीसरे, संभल चौथे व अमरोहा पांचवें नंबर पर है।

खनन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद का लक्ष्य 19 करोड़ 80 लाख रुपये थे। उसके सापेक्ष जनपद ने 52 करोड़ 85 लाख का लक्ष्य हासिल किया था, जो करीब दोगुणा 196 प्रतिशत था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद को 52 करोड़ 95 लाख का लक्ष्य मिला। इसके सापेक्ष अब तक 53 करोड़ 54 लाख का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है।
110 करोड़ था रामपुर का लक्ष्‍य

मतलब अब तक करीब 126 प्रतिशत राजस्व प्राप्त किया जा चुका है। यह तब है जब अभी इस वित्तीय वर्ष में फरवरी शेष है और मार्च का पूरा महीना बाकी है। मंडल के अन्य जनपदों की बात करें तो रामपुर का लक्ष्य सर्वाधिक होता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में रामपुर का लक्ष्य 110 करोड़ रुपये है जिसे रामपुर ने भी सौ प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। बीते वित्तीय वर्ष में रामपुर का लक्ष्य 60 करोड़ था।

खनन से राजस्व बढ़ने के पीछे लगातार कार्रवाई और सख्ती है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बीते वित्तीय वर्ष में अवैध खनन व परिवहन में एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। वहीं इस वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध खनन व परिवहन में पांच प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी हैं।

जिला खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अभी फरवरी व मार्च का माह शेष है। 12 करोड़ और वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक मुरादाबाद 126 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है। अवैध खनन, अवैध परिवहन व अवैध भंडारण पर कार्रवाई भी की जा रही है।
दो दिन शेष, 18 के बाद बिना वीटीएस वाले वाहन होंगे प्रतिबंधित

ट्रांसपोर्टरों के लिए जरूरी खबर है। उपखनिजों के परिवहन वाले वाहनों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) अनिवार्य है। 18 फरवरी तक हर हाल में वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाकर विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत ना कराने वाले वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ऐसे में आपके पास सिर्फ दो दिन का और मौका है।

19 फरवरी से जनपद में स्थापित सभी चेकपोस्टों पर पोर्टल के द्वारा वाहनों की जांच की जाएगी। जिन वाहनों पर वीटीएस डिवाइस पंजीकृत नहीं पाया जाएगा। ऐसे वाहनों को जनपद मुरादाबाद में उपखनिजों के परिवहन के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस संबंध में डीएम अनुज सिंह की ओर से 28 जनवरी को आदेश जारी किये गए थे।

1 फरवरी तक सभी को समय दिया गया था। बावजूद सामने आया कि इस अवधि तक महज 27 वाहनों स्वामियों ने जीपीएस डिवाइस लगवाकर विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत कराई। जिसके बाद डीएम ने नौ फरवरी को एक और आदेश जारी किया और अंतिम तिथि 18 फरवरी तय कर दी। स्पष्ट किया कि 18 के बाद बिना वीटीएस वाले वाहनों को उपखनिजों के परिवहन के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।




यह भी पढ़ें- मुरादाबाद मंडल में \“महाचोरी\“: 7 महीने में 227 करोड़ की बिजली गायब, विभाग के उड़े होश!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472492