search

डुप्लीकेट फोटो से भर गया है फोन का स्टोरेज? ऐसे मिनटों में करें खाली

Chikheang 1 hour(s) ago views 952
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए स्टोरेज फुल होना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। खासकर पर तब जब फोन की गैलरी में हजारों फोटो सेव हों और उनमें से कुछ तो डुप्लीकेट हों। कभी कभी WhatsApp फॉरवर्ड, स्क्रीनशॉट या बार-बार डाउनलोड की गई तस्वीरों की वजह से फोन की मेमोरी तेजी से भर जाती है। ऐसे में अगर आपके फोन में भी यही समस्या आ रही है, तो कुछ आसान तरीकों से आप अपने डिवाइस की स्टोरेज को खाली कर सकते हैं। चलिए पहले जानते हैं कि आखिर इनबिल्ट फीचर से कैसे हटाएं डुप्लीकेट फोटो...
इनबिल्ट फीचर से कैसे हटाएं डुप्लीकेट फोटो?

Apple iPhone में ‘Photos’ ऐप के अंदर ‘Duplicates’ नाम का खास सेक्शन देखने को मिलता है। जहां से आप सारी डुप्लीकेट तस्वीरें मिनटों में हटा सकते हैं और स्टोरेज को खाली कर सकते हैं।

  • इसके लिए आईफोन के Photos एप में जाएं।
  • इधर से अब Albums में जाएं।
  • Utilities सेक्शन में ‘Duplicates’ पर क्लिक करें।
  • इधर से आप डुप्लीकेट तस्वीरों को Merge या Delete कर सकते हैं।

Android में डुप्लीकेट फोटो कैसे हटाएं?

जबकि Android यूजर्स के लिए गूगल का Google Photos इस काम में आपकी काफी मदद कर सकता है। इस एप से आप न सिर्फ तस्वीरें एडिट तक कर सकते हैं बल्कि डुप्लीकेट फोटो आसानी से हटा सकते हैं।

  • सबसे पहले Google Photos ओपन करें।
  • इसके बाद Library या Utilities में जाएं।
  • इधर अब ‘Free up space’ या समान ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • बैकअप हो चुकी फोटो हटाकर स्टोरेज खाली करें।

थर्ड पार्टी एप्स का भी ले सकते हैं सहारा

इसके अलावा अगर डिवाइस में डुप्लीकेट फोटो ज्यादा हैं तो आप गूगल के Play Store या एप्पल के App Store पर कई क्लीनर एप्स का इस्तेमाल करके भी इस काम को कर सकते हैं। ये एप्स AI की मदद से एक जैसी तस्वीरों को पहचानकर हटाने का ऑप्शन देते हैं। हालांकि, ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसकी रेटिंग और रिव्यू जरूर अच्छे से चेक कर लें।

यह भी पढ़ें- Vivo का नया 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी भी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163251