search

केपी शर्मा ओली को सता रहा गिरफ्तार का डर, नेपाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Chikheang 2025-10-20 06:36:56 views 1313
  

केपी शर्मा ओली। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने रविवार को कहा कि मौजूदा सरकार बिना किसी पर्याप्त आधार के उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वह पांच मार्च 2026 को आम चुनाव कराने को लेकर गंभीर नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सत्ता से बेदखल होने के एक महीने बाद काठमांडू में संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान ओली ने कहा कि उनकी पार्टी सीपीएन-यूएमएल भंग प्रतिनिधि सभा को बहाल करने की मांग करेगी।
बिना आधार के मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश- ओली

पूर्व प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सरकार उन्हें किसी भी तरह से गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इसके लिए कोई पर्याप्त आधार नहीं है। भ्रष्टाचार और इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर युवाओं के नेतृत्व वाले जेन जी समूह द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद ओली ने सितंबर की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था।
5 मार्च, 2026 को प्रस्तावित है आम चुनाव

पूर्व शीर्ष न्यायाधीश सुशीला कार्की 12 सितंबर को अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री बनीं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उनकी सिफारिश पर संसद भंग कर दी। अगला आम चुनाव पांच मार्च 2026 को होने वाला है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें: युद्धविराम के बाद गाजा में खुले बैंक, लेकिन नहीं मिला कैश, खाना-पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244