search

पहले छुए पैर, फिर दनादन फायरिंग...रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर सहित दो को मारी गोली

LHC0088 1 hour(s) ago views 833
  

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने बंदूक जब्त की।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। पांच साल पहले नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक मजदूर ने मंगलवार को रायसेन के ग्राम बनखेड़ी (अमरावद) स्थित वन विभाग की नर्सरी में गोलीबारी की। उसने नर्सरी के प्रभारी डिप्टी रेंजर और एक महिला कर्मचारी को गोली मार दी। उसने एक और कर्मचारी पर गोली चलाई, लेकिन गिर जाने की वजह से वह बच गया। अपराध के थोड़ी देर बाद ही आरोपित का शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बनखेड़ी गांव का ही आरोपित पूरन उर्फ गुड्डा लोधी नर्सरी में पहले मजदूरी का काम करता था। पांच साल पहले कार्य में लापरवाही के चलते उसे हटा दिया गया था। इसी बात से वह नाराज चल रहा था। मंगलवार दोपहर 1.45 बजे के करीब पूरन नर्सरी पहुंचा। उसने डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पांव छूकर प्रणाम किया, उसके बाद उनसे बातचीत करने लगा। इसी बीच उसने एक देसी कट्टा निकालकर शर्मा पर तान दिया। शर्मा जब तक दूर हटकर बचाव करते उसने गोली चला दी, जो उनकी पीठ में लगी।

घटना में बाल-बाल बचे नर्सरी कर्मी डालचंद ने बताया कि पूरन ने साहब को पीठ पर गोली मार दी। आवाज सुनकर में जब मैं कमरे से बाहर निकला तो, मुझ पर भी उसने कट्टा तान दिया था। मैं भागते समय गिर गया, इसलिए गोली सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद पूरन ने नर्सरी में ही काम करने वाली मेरी मौसी सुमन को गोली मार दी। मैंने उसे पत्थर मारा, तब वह वहां से भागा। घायल डिप्टी रेंजर ने पुलिस को बताया है कि पूरन ने पांच गोलियां चलाईं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दिल दहलाने वाली वारदात : तीन बेटियों का हत्यारा बना \“मुंहबोली बहन\“ का कातिल, फिर ट्रेन से कटकर दी जान
घायलों को ले जाने एंबुलेंस तक नहीं थी

वन कर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पता चला कि डिप्टी रेंजर को लगी गोली पीठ में फंस गई है। वहीं महिला कर्मचारी को लगी गोली शरीर को छेदकर बाहर निकल गई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भोपाल रेफर किया गया। उन्हें भोपाल ले जाने के लिए अस्पताल में कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। बाद में निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें आनन-फानन में भोपाल भेजा गया।


घटना बनखेड़ी गांव की है। पूरन ने गोली मारने से पहले डिप्टी रेंजर शर्मा के पैर छुए और फिर कुछ बातचीत करने लगा। इसके थोड़ी देर बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी।
- कमलेश कुमार खरपुसे, एडिशनल एसपी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161379