हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में बर्फबारी के आसार हैं। जागरण आर्काइव
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। कल यानी बुधवार को चार जिलों में बर्फबारी हो सकती हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान यानी 18 फरवरी को लाहुल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम
वहीं, मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। 19 से 23 फरवरी तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा और इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
तापमान बढ़ने से ठंड से मिली राहत
इस समय हिमाचल प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को पूरा दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के कारण ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास होता रहा। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ा और ठंड से राहत मिली।
यहां माइनस में तापमान
हालांकि जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति में ठंड का असर ज्यादा है और न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे बना हुआ है। लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी क्षेत्र में सबसे कम तापमान -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताबो में भी ठंड का असर था, जहां न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में BJP विधायक ने पूछा भ्रष्टाचार का सवाल तो डिप्टी CM बोले- लाखों खर्च आएगा, इसे विड्रॉल कर लें
यह भी पढ़ें: \“विधायकों की फोन कॉल नहीं सुनते अधिकारी\“, कांग्रेस MLA ने उठाया मामला; विधानसभा अध्यक्ष बोले- सभी के नाम बताएं |
|