search

बीपीएससी का बड़ा परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें किस परीक्षा की कब होगी तारीख

Chikheang 1 hour(s) ago views 884
  

बीपीएससी का बड़ा परीक्षा कैलेंडर जारी



राधा कृष्ण, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विभिन्न पदों पर होने वाली लिखित परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार सहायक अभियंता से लेकर विशेष शिक्षक और स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) तक की तिथियां तय कर दी गई हैं।

आयोग की ओर से जारी सूचना के बाद अभ्यर्थियों में हलचल तेज हो गई है। खासकर स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर बड़ी संख्या में उम्मीदवार तैयारी में जुट गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं एक फेज में केवल लिखित रूप में आयोजित होंगी।

जारी कैलेंडर में अभियंता से लेकर शिक्षक और प्रशासनिक पदों तक की परीक्षाओं को शामिल किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं सभी प्रमुख परीक्षाओं और उनकी निर्धारित तिथियों पर।
सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल) – HED 113-05

  • इस पद के लिए परीक्षा 18 दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई थी।
  • इसका परिणाम 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया जा चुका है।
  • यह भर्ती 118 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

संयुक्त सहायक अभियंता परीक्षा

  • संयुक्त सहायक अभियंता परीक्षा 17 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 के बीच आयोजित होगी।
  • इस भर्ती के तहत कुल 1040 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
  • यह तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अवसर वाली परीक्षा मानी जा रही है।

विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा

  • विशेष शिक्षक के 7279 पदों के लिए परीक्षा जनवरी 2026 में प्रस्तावित है।
  • इसका परिणाम फरवरी 2026 में जारी किया जाएगा।
  • शिक्षा क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण परीक्षा है।

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)

  • इस पद के लिए परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होगी।
  • परिणाम जून 2026 में घोषित किए जाने की संभावना है।
  • कुल 935 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चलेगी।

असिस्टेंट टाउन प्लानर

  • असिस्टेंट टाउन प्लानर की परीक्षा 9 मई 2026 को होगी।
  • इस भर्ती में 36 पद निर्धारित हैं।
  • परिणाम जून 2026 में जारी किया जाएगा।

सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी

  • इस परीक्षा की तिथि 23 अप्रैल 2026 तय की गई है।
  • कुल 60 पदों पर नियुक्ति होगी।
  • परिणाम तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4)

  • TRE-4 परीक्षा 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
  • यह भर्ती 46,595 पदों के लिए है, जो अब तक की बड़ी शिक्षक भर्ती में शामिल है।
  • इसका परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है।

स्थगित परीक्षाएं भी शामिल

सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी (285 पद) तथा सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी (285 पद) की परीक्षाएं विभागीय कारणों से फिलहाल स्थगित हैं। बीपीएससी के इस विस्तृत कैलेंडर से सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी का स्पष्ट रोडमैप मिल गया है।

यह भी पढ़ें- बीपीएससी TRE-4 एग्जाम का शेड्यूल जारी: सितंबर में होगी लिखित परीक्षा, नवंबर में आएगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें- ‍BPSC TRE-4 में बड़ा बदलाव: अब एक अभ्यर्थी, एक ही रिजल्ट; भर्ती व्यवस्था में पहली बार लागू होगा नया फॉर्मूला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163428