search

तीन साल में चौथी बार संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

cy520520 Yesterday 22:56 views 895
  

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा



जागरण संवाददाता, वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ तीन साल में चौथी बार मंगलवार को संत प्रेमानंद के दर्शन करने पहुंचे। संत के अनुयायियों के बीच बैठ दोनों ने करीब एक घंटा श्रीराधा केलिकुंज में संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया। दोनों उनके गुरु संत गोविंद शरण के आश्रम पहुंचे और उनका भी आशीर्वाद लिया।

विराट व अनुष्का मंगलवार सुबह छह बजे श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। विराट व अनुष्का के माथे पर ब्रजरज का राधावल्लभीय तिलक व गले में तुलसी की कंठी माला थी। श्रीराधा केलिकुंज की एकांतिक वार्ता में श्रद्धालुओं के बीच आगे की पंक्ति में बैठे दोनों भक्ति भाव में डूबे रहे। जब संत ने जीवन में संत से दीक्षा लेने और संत की पूर्ण शरणागति में अंतर बताया तो बेहद तल्लीनता से सुनते रहे।

संत ने कहा कि किसी से दीक्षा लो तो दीक्षा देने वाले का आदेश का पालन ही जीवन का सार है। गुरु के प्रति अपना सब कुछ समर्पित करना ही शरणागति है। विराट और अनुष्का ने पहली बार जनवरी 2023 में संत प्रेमानंद से मुलाकात की थी। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले ही दिन दोनों मई 2025 में संत प्रेमानंद के पास पहुंचे। दो माह पहले 15 दिसंबर को भी दोनों ने संत से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें- \“क्रिकेट जानते नहीं, पीसीबी के चेयरमैन बन गए…\“, भारत से हार के बाद बौखलाए Shoaib Akhtar; बाबर-मोहसिन की लगाई क्लास

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत के सामने जीतने से पाकिस्तान का \“बॉयकॉट\“, मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर भागे मोहसिन नकवी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159292