search

इग्नू जनवरी 2026 सत्र नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 फरवरी तक करें आवेदन

cy520520 Yesterday 22:56 views 831
  

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय।  



संवाद सहयोगी, जागरण, मिहिजाम (जामताड़ा)। जनजातीय संध्या डिग्री कालेज मिहिजाम स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 87017 की को-आर्डिनेटर डा. पूनम कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इग्नू के सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार जनवरी सत्र 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक शिक्षार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम (सामान्य व प्रतिष्ठा), एमए, एमकॉम, पीजीडीआरडी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट सहित विभिन्न कार्यक्रमों में 28 फरवरी तक ऑनलाइन नामांकन करा सकते हैं। नामांकन के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर आवेदन किया जा सकता है।

डॉ. पूनम ने बताया कि एससी/एसटी वर्ग के छात्रों को बीए, बीकॉम और बीएससी (पास) में नामांकन शुल्क में छूट का प्रावधान है। वहीं मुद्रित सामग्री के बजाय ऑनलाइन अध्ययन सामग्री चुनने वाले शिक्षार्थियों को 15 प्रतिशत तक शुल्क में छूट मिलेगी।

नामांकन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अध्ययन केंद्र 87017 से कार्य दिवसों में संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट वितरण भी लगातार जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159247