search

गुरुग्राम के स्कूल की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को, बोर्ड परीक्षा का पहला दिन बिगड़ा

LHC0088 1 hour(s) ago views 288
  

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला दिन।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित धनकोट रेलवे स्टेशन के पास स्थित एडूक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल के 10वीं कक्षा के 11 विद्यार्थी एडमिट कार्ड जारी न होने के कारण बोर्ड परीक्षा के पहले पेपर से वंचित रह गए। इस मामले के सामने आते ही अभिभावकों में रोष फैल गया और उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में 10वीं कक्षा के कुल 24 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 11 छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए, जबकि शेष विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने पहले उन्हें आश्वस्त किया था कि सभी एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और घर तक भिजवा दिए जाएंगे। लेकिन देर शाम स्कूल की ओर से व्हाट्सएप संदेश भेजकर सूचित किया गया कि संबंधित छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाए हैं। संदेश में यह भी कहा गया कि छात्र आगामी परीक्षाएं दे सकेंगे, हालांकि पहला पेपर छूट जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावक देर रात तक उपायुक्त आवास के बाहर डटे रहे। अभिभावक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों की यह पहली बोर्ड परीक्षा है और स्कूल की लापरवाही के कारण उनका एक महत्वपूर्ण पेपर छूट गया। उन्होंने प्रशासन से छूटी हुई परीक्षा दोबारा कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

अभिभावकों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सराेज दहिया को लिखित शिकायत भी सौंपी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल विद्यार्थी और उनके अभिभावक असमंजस की स्थिति में हैं।  

यह भी पढ़ें- हरियाणा में ATS के गठन को मंजूरी, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी; पंचकूला में बनाया जाएगा मुख्यालय
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161495