LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 121
स्वीगी कंपनी को मिले खाने के आर्डर को डिलीवरी के दौरान कैंसिल कराकर उसे सस्ते दाम पर बेचनेवाला गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। स्वीगी कंपनी को मिले खाने के आर्डर को डिलीवरी के दौरान कैंसिल कराकर उसे सस्ते दाम पर बेचकर धोखाधड़ी करने वाले एक डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान हिसार के बरवाला के रहने वाले मोनू के रूप में की गई। साइबर पुलिस ने आरोपित को मंगलवार को गुरुग्राम से पकड़ा।
इस मामले में स्वीगी कंपनी के प्रतिनिधि ने अगस्त 2025 में साइबर थाना पूर्वी में केस दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया कि कंपनी ने रेस्टोरेंट से खाना उठाने से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए रेपिडो को डिलीवरी पार्टनर बनाया है। रेपिडो के एक डिलीवरी ब्वाय ने खाने के आर्डर रेस्टोरेंट से रिसीव किए। उपभोक्ता को गलत कारण बताकर आर्डर को कैंसिल कराया। उसे सस्ते दामों में बेचकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई।
साइबर पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित से पूछताछ में पता चला कि वह स्विगी कंपनी के माध्यम से रेस्टोरेंट से आर्डर लेकर उपभोक्ता को डिलीवर करने के दौरान काल करके आर्डर को कैंसिल कराता था। इसके बाद उसी खाने को उपभोक्ता को आधे दाम में बेचकर पैसे अपने पास रख लेता था। आरोपित ने इस प्रकार से करीब दस हजार रुपये की ठगी की।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के स्कूल की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को, बोर्ड परीक्षा का पहला दिन बिगड़ा |
|