search

गोरखपुर से नारंगी के बीच छह फेरा में चलेगी होली स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत

Chikheang 1 hour(s) ago views 958
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। न्यू जलपाईगुड़ी और कामाख्या आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नारंगी के बीच 05633/05634 नंबर की होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार यह ट्रेन नारंगी से 19 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को छह फेरा में चलाई जाएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोच लगाए जाएंगे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चल रही 07075/07076 नंबर की हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। यह ट्रेन हैदराबाद से 06, 13, 20 एवं 27 मार्च को तथा गोरखपुर से 08, 15, 22 एवं 29 मार्च को कुल चार फेरा में और चलाई जाएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें प्रभावित क्षेत्र और समय

  • 05633 नारंगी-गोरखपुर होली स्पेशल 19 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से दोपहर 01.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गुवाहाटी, कामाख्या, कटिहार, छपरा और देवरिया होते हुए दूसरे दिन दोपहर में 01:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 05634 गोरखपुर-नारंगी होली विशेष 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 04.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार और कामाख्या होते हुए दूसरे दिन रात 09:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।


गोरखपुर के रास्ते उधना तक चलेगी होली स्पेशल
गोरखपुर के रास्ते उधना (सूरत) के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यात्रियों की मांग पर 05559/05560 नंबर की रक्सौल-उधना-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल वाया गोरखपुर का संचालन एक फेरा में किया जाएगा। यह ट्रेन रक्सौल सेे 07 मार्च को तथा उधना से 08 मार्च को चलेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाए जाएंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163574