राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कफ सीरप मामले के मुख्य आरोपित शुभम जायसवाल सहित पांच आरोपितों की चार्ज शीट एसटीएफ ने तैयार कर ली है।
सूत्रों के अनुसार चार्जशीट में शुभम के कफ सीरप तस्करी के सिंडिकेट का सारा ब्योरा दिया गया है। साथ ही करीब 28 दवा कंपनियों के संचालकों की भी जानकारी दी गई है। कफ सीरप मामले में एसटीएफ अभी तक शुभम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले खुलते ही वह दुबई फरार हो गया था।
चार्ट शीट में अमित सिंह टाटा, विभोर राणा, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह व विशाल के कफ सीरप सिंडिकेट से संबंधों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
साथ ही एसटीएफ ने लखनऊ से लेकर धनबाद तक करोड़ों रुपये के ट्रांसफर की पूरी कहानी भी लिखी है। आरोपितों के वाराणसी, लखनऊ, सोनभद्र, गाजियाबाद सहित अन्य स्थानों पर बैंक खातों का भी जिक्र किया गया है। |