NTA CMAT Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने (NTA CMAT Result 2026) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीएमएटी की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीएमएटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
NTA CMAT Result 2026: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
एनटीए ने (NTA CMAT Result 2026) जारी किया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर \“LATEST NEWS\“ सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद \“Candidate Activity\“ पर जाकर Score Card for CMAT – 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
डायरेक्ट यहां से करें रिजल्ट डाउनलोड
इस दिन हुई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से सीएमएटी परीक्षा का आयोजन देशभर में 25 जनवरी, 2026 को किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई गई थी, जिसमें कुल 53,453 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी कैसे रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त अंक, अपना नाम आदि की जानकारी अच्छे से चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: SSC GD Exam Postponed 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, नई डेट्स की घोषणा जल्द
|