search

जींद में मकान को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ झगड़ा, एक भाई गंभीर रूप से घायल

cy520520 1 hour(s) ago views 444
  

मकान को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ झगड़, एक गंभीर।



जागरण संवाददाता, जींद। गांव थुआ में एक मकान को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। इसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव थुआ निवासी संदीप ने बताया कि उसके पिता की दो शादियां हुई थी। इसमें उसके सौतेले भाई कृष्ण के लड़के अंकित के साथ मकान को लेकर उसका विवाद चल रहा था। पंचायत ने मकान का आधा हिस्सा अंकित को व आधा हिस्सा उसे देने का फैसला सुनाया था।

अंकित ने पंचायत का फैसला नहीं माना और मकान को कब्जे में ले लिया। अंकित ने बताया कि संदीप ने अपने रिश्तेदारों खेड़ा चौपटा निवासी इंद्र व उसके बेटे मोनू को बुलाकर उस पर हमला करवा दिया। खुद संदीप व उसके दो रिश्तेदारों ने उस पर लोहे की राड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया।

उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। नगूरा चौकी के एएसआइ जयबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अंकित, इन्द्र और मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159430