search

पूर्णिया में टोटो और लावारिस कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 314
  

विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार



संवाद सहयोगी, डगरूआ (पूर्णिया)। डगरूआ पुलिस द्वारा वाहन जांच के क्रम एक टोटो से 15.900 लीटर और अज्ञात कार से 141 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि डगरूआ थाने के एएसआई शिवजी महतो पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती पर थे।  

इस क्रम में गुप्त सूचना मिली की बंगाल से टोटो से शराब की खेप आ रही है। जिसकी सूचना थानाध्यक्ष को देकर सूचना का सत्यापन हेतु एन एच 31 थाना गेट के समीप पुलिस बल के साथ वाहन जांच करने लगे।  
टोटो रोककर भागने लगा

इस क्रम में बायसी की ओर से आ रही टोटो पर सवार युवक वाहन जांच होता देख टोटो कुछ दूरी पर रोक उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। भागने का कारण पूछने पर बताया कि टोटो में विदेशी शराब है।  

वहीं गिरफ्तार युवक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम काली राय उर्फ चन्द्र भूषण राय उम्र 30 पिता स्व अशोक राय, ग्राम बस स्टेण्ड पूर्णिया शारदा नगर महबूब खान टोला वार्ड संख्या -15, थाना सहायक खजांची जिला पूर्णिया निवासी बताया गया। तत्पश्चात टोटो की तलाशी के दौरान टोटो से कई ब्रान्ड के कुल 15.900 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।  
युवक को लाया गया थाने

तत्पश्चात गिरफ्तार युवक को बरामद शराब और जब्त टोटो के साथ थाना लाया गया। तत्पश्चात डगरूआ पुलिस को सूचना मिली कि डिवारडर से टकड़ाकर एक लावारिस कार नया ब्लॉक मोड़ के समीप पड़ी है।  

सूचना मिलने पर शिवजी महतो पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कार नंबर डब्लू बी 74 एएफ 5950 लावारिस हालत में खड़ी है जिसका पीछे का दाहिने साइड का चक्का टूटकर निकला हुआ है। तत्पश्चात कार की तलाशी के दौरान कार कार से विभिन्न ब्रान्ड के 141 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।  
टोटो सवार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

तत्पश्चात बरामद शराब और कार को थाना लाया गया। वहीं एसआई बीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि उक्त मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार टोटो सवार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

वहीं लावारिस हालत में मिले कार जिसमें विदेशी शराब था के मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159472