Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कार का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद अज्ञात लोगों ने एक पुरुष और एक महिला को बेसबॉल बैट से जमकर पिटा। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना 14 फरवरी को हुई, जब कुछ अज्ञात लोग रास्ते में खड़े थे तब युवक ने उन्हें हटने के लिए 2-3 बार कार का हॉर्न बजाया, जिसके बाद उन्होंने युवक की गाड़ी ओवरटेक कर रोकी। फिर गाड़ी के शिशे तोड़े, और युवती व युवक को बेसबॉल बैट से जमकर पीटा। वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में दिख रहा है कि जब महिला बीच-बचाव करने के लिए आगे बढ़ती है, तो आरोपी उसे खींचता है, उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक देता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुरुष और महिला दोनों को घायल कर दिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/button-knives-ordered-from-blinkit-were-used-in-two-murders-delhi-police-filed-an-fir-against-the-online-platform-article-2372336.html]Blinkit से मंगाए \“बटन नाइफ\“ दो हत्याओं में हुए इस्तेमाल! दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्ज की FIR अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 2:10 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ai-summit-big-tech-can-act-in-minutes-not-hours-on-harmful-ai-content-says-it-minister-ashwini-vaishnaw-article-2372342.html]Ashwini Vaishnaw: \“3 घंटे तो बहुत हैं, 5 मिनट में हटना चाहिए कंटेंट\“, IT मंत्री ने टेक कंपनियों के दावों को नकारा अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 2:00 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-dwarka-scorpio-accident-insta-reel-stole-my-son-dreams-sahil-dhaneshra-mother-demands-justice-article-2372339.html]Delhi Scorpio Accident: \“रील ने मेरे बेटे के सपने छीन लिए\“; द्वारका एक्सीडेंट मामले में साहिल धनेशरा की मां ने मांगा इंसाफ अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 2:03 PM
इस घटना के बाद, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद (एक जाट संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी डांटल ने कहा कि महिला की मां अपनी बेटियों के साथ तीन दिन पहले उनके पास आई थी और उन्होंने अपनी बेटी पर हुए हमले की शिकायत की थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में उस आदमी और महिला को मजबूर किया कि वे अपनी फोन से अज्ञात व्यक्तियों के साथ हुई झड़प का वीडियो डिलीट कर दें।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हॉर्न बजाने के विवाद पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उनके कपड़े फाड़े गए और उन्हें लाठियों से पीटा गया। उन्होंने मांग की कि पुलिस हत्या के प्रयास सहित कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज करे, न कि कम गंभीर आरोपों के तहत।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है - जिनकी पहचान गाजियाबाद निवासी शाहरुख (32) और अजीम (21) के रूप में हुई है। अन्य आरोपी फरार हैं।
FIR गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों से बात करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “शांति और व्यवस्था बनाए रखी गई है। हमने घटना का संज्ञान लिया है और शेष आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।“
अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
AI इम्पैक्ट समिट में सुंदर पिचाई ने PM मोदी से की मुलाकात, गूगल CEO ने बताया क्या हुई बात |
|