search

Gonda: कोहरे के चलते ट्रेनें हुईं लेट, स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री; झेलनी पड़ी भारी परेशानी

LHC0088 2025-12-16 16:36:57 views 541
  

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर इस तरह रात बिताते यात्री



संवाद सूत्र, जागरण गोंडा। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म पर लेटकर घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे।

सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। ठंड होने के कारण लोग घरों के सामने अलाव तापते नजर आए। सड़कों पर भी चहल-पहल कम दिखी। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्रनाथ सिंह का कहना है कि मौसम खेती के लिए अनुकूल है। किसान फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। रेल यात्रियों को ठंडक में विलंबित ट्रेनों को पकड़ने में दिक्कतें उठानी पड़ी।

दूसरी तरफ इंजीनियर (रेलवे ट्रैक) विभाग ने फॉग को देखते हुए ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। दस जोड़ी ट्रैकमैन को विभिन्न रेल रूटों पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- कोहरे से कोहराम! यूपी के चार जिलों में हुए भयानक हादसे, 14 लोगों की मौत से दहला प्रदेश विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138