search

सऊदी अरब जाने से मना करने पर दिया तीन तलाक, पत्नी का आरोप- हलाला के नाम पर देवर से कराया निकाह

LHC0088 2 hour(s) ago views 612
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर सऊदी अरब जाने से मना करने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तलाक के कुछ दिन बाद ससुरालियों ने हलाला के नाम पर उसका निकाह देवर से करा दिया।

चार दिन बाद देवर ने उसे तलाक दे दिया। अब पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में उसका निकाह हुआ था। निकाह के तीन महीने बाद पति सऊदी अरब चला गया था। एक साल बाद पति वापस घर आया। कुछ दिन घर रहने के बाद पति दोबारा से सऊदी अरब जाने की बात करने लगा तो उसने इन्कार कर दिया है।

पीड़िता का आरोप है कि इससे नाराज होकर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। रिश्तेदारों ने दबाव डाला तो पति, सास व चचिया ससुर ने हलाला के नाम पर उसका देवर से निकाह करा दिया। चार दिन बाद देवर ने तलाक दे दिया।

कुछ दिनों बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया तो पति ने उसे अपनी बेटी मानने से इन्कार कर दिया और देवर के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की।

पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले विवेचना कर रहे दारोगा ने उसे थाने बुलाया और समझौते का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो दारोगा ने उसके भाइयों को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। जनसुनवाई कर रहे एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161969