search

वैभव सूर्यवंशी के भोजपुरी ठुमके पर खेसारीलाल का रिएक्शन; बोले-धरती पर पवन, चांद पर मेरा गाना

LHC0088 2 hour(s) ago views 565
  

खेसारीलाल ने वैभव सूर्यवंशी को बताया बिहार का गौरव। फाइल  



डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारीलाल यादव ने एक बार फिर साफ शब्दों में कहा है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है, जबकि वे सच बोलने वाले इंसान हैं।

ऐसे में राजनीति उनके स्वभाव और सोच के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा, \“मैं कलाकार हूं और कलाकार ही रहना चाहता हूं। संगीत ही मेरा जीवन है।\“
वैभव सूर्यवंशी के डांस का वीडियो हुआ था वायरल

इस दौरान उन्होंने हाल ही में सुर्खियों में आए भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के वायरल डांस वीडियो पर भी बेबाक राय रखी।

खेसारीलाल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, मुकेश कुमार और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी देश और भोजपुरी समाज के गौरव हैं। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर भोजपुरी का नाम रोशन कर रहे हैं।  

बता दें कि अंडर 19 विश्‍वकप जीतने के बाद भारतीय टीम ने जश्‍न मनाया था। उसमें Vaibhav Suryavanshi का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे पंजाबी की जगह भोजपुरी गाना बजाने की बात करते हैं।  
पवन सिंह के गाने पर क‍िया था डांस

इसके बाद उन्‍होंने पावर स्‍टार पवन सिंह के सॉरी-सॉरी गाने पर डांस क‍िया था। इस पर खेसारीलाल ने कहा कि गाना चाहे किसी का बजे, फर्क नहीं पड़ता। असली बात यह है कि भोजपुरी भाषा और संगीत को सम्मान मिल रहा है।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, \“पवन सिंह का गाना धरती पर बज रहा है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है।\“ इसी क्रम में राजनीति को लेकर पूछे गए सवालों पर खेसारीलाल ने दो टूक कहा कि वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं।

गायक रितेश पांडेय को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि एक बार परिस्थितिवश उन्होंने चुनाव लड़ा था।   
पारिवारिक मामलों में टिप्‍पणी से परहेज

वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े पारिवारिक विवाद पर बोलने से खेसारीलाल ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे किसी के निजी या पारिवारिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि पहले ऐसा करने पर उन्हें ट्रोलिंग और अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है।

कुल मिलाकर, खेसारीलाल यादव ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनका रास्ता राजनीति नहीं, बल्कि संगीत और कला है, और उसी में वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161969