search

पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए गुड न्यूज, इस साल 73% नियोक्ता फ्रेशर्स को देंगे प्राथमिकता

Chikheang 1 hour(s) ago views 791
  

जनवरी-जून में 73% नियोक्ता फ्रेशर्स को नौकरी देंगे



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साक्षात्कार में शामिल लगभग 73 प्रतिशत नियोक्ता जनवरी से जून के दौरान फ्रेशर्स को नौकरी पर रखने का इरादा रखते हैं।

नियोक्ताओं ने यह फैसला लेते समय केवल शैक्षिक योग्यता को ही ध्यान में नहीं रखा है बल्कि इंटर्नशिप और फ्रेशर्स द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट को भी ध्यान में रखा गया है।

टीमलीज एडटेक करियर आउटलुक रिपोर्ट में बताया गया है कि सेक्टर की मांग में रिटेल (91 प्रतिशत) सबसे आगे है, इसके बाद ई-कामर्स और टेक्नोलाजी स्टार्ट-अप (90 प्रतिशत), और मैन्यूफैक्चरिंग (85 प्रतिशत) हैं।
जनवरी-जून में 73% नियोक्ता फ्रेशर्स को नौकरी देंगे

रिटेल में सबसे ज्यादा मांग वाले रोल में डार्क स्टोर असिस्टेंट और इन्वेंट्री मैनेजमेंट असिस्टेंट शामिल हैं, जबकि ई-कामर्स और टेक्नोलाजी स्टार्ट-अप डिजिटल सेल्स एसोसिएट और जूनियर वेब डेवलपर पोस्ट के लिए फ्रेशर्स को रखना चाहते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मैन्यूफैक्चरिंग में, इन्वेंट्री और लाजिस्टिक्स कोआर्डिनेटर और बैटरी असेंबली टेक्नीशियन रोल की मांग सबसे ज्यादा है।
रिटेल, ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग में सर्वाधिक मांग

टीमलीज एडटेक के संस्थापक और सीईओ शांतनु रूज ने कहा, \“हम देख रहे हैं कि शुरुआती करियर की मेधा कार्यबल में कैसे समाहित होती है। इस छमाही में फ्रेशर को काम पर रखने की सोच का दायरा बढ़कर 73 प्रतिशत हो गया है, जो एंट्री लेवल टैलेंट में नियोक्ता के सतर्क लेकिन भरोसे को दिखाता है।\“

कुछ सेक्टर में तेजी दिख रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरू भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से 84 प्रतिशत फ्रेशर्स हायरिंग इंटेंट के साथ सबसे आगे है।

इसमें इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी (81 प्रतिशत), ई-कामर्स और टेक्नोलाजी स्टार्टअप (90 प्रतिशत) और इंजीनिय¨रग व इन्फ्रास्ट्रक्चर (61 प्रतिशत) से बढ़ावा मिला है। इसके बाद मुंबई 72 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164006