search

करनाल में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कंबाइन को मारी टक्कर; हेल्पर की मौत

deltin33 Yesterday 22:27 views 49
  

करनाल में भीषण सड़क हादसा। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, करनाल। जीटी रोड पर अटल पार्क के सामने कंबाइन को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे कंबाइन पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।

यूपी के शाहजहांपुर जिले के गांव किरलपुर बिहारी निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। वह पंजाब से गेहूं काटने वाली कंबाइन मशीन लेकर आ रहा था। मंगलवार की देर शाम जब वह करनाल के अटल पार्क के पास पहुंचा, तो उसने मशीन के नट-बोल्ट चेक करने के लिए कंबाइन को सड़क किनारे साइड में खड़ा किया था।

पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने कंबाइन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रजनीश सिंह निवासी किरतपुर बिहारी, जिला शाहजहांपुर, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने डायल 112 पर काल किया। ट्रक चलक मौके से फरार हो गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473163