search
 Forgot password?
 Register now
search

राज्यपाल ने झारखंड में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की स्थिति पर कह दी बड़ी बात, मंत्री सुदिव्य कुमार के समक्ष जताई चिंता

LHC0088 2025-11-1 18:37:12 views 773
  

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट की।



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज भवन में भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री से राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ ही इसमें गुणवत्तापूर्ण सुधार की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि हमारे राज्य में ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित हो, जिससे राज्य के बाहर के विद्यार्थी भी यहां आकर शिक्षा ग्रहण करने की जिज्ञासा रखें।
उच्च शिक्षा में झारखंड सबसे नीचले पायदान पर

राज्यपाल ने उक्त अवसर पर मंत्री को अपने सुपुत्र के विवाह के बाद आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’ में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया।
बताते चलें कि झारखंड उच्च शिक्षा में सभी राज्यों में सबसे नीचले पायदान पर है।

यहां एक लाख की आबादी पर महज आठ कालेज उपलब्ध हैं। इस कारण कालेजों में भीड़ है। यहां उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात भी राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। राज्यपाल पूर्व में भी विभिन्न मंचों पर झारखंड में उच्च शिक्षा की स्थिति पर चिंता जता चुके हैं।

हालांकि राज्य सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में डिग्री कालेज खोल रही है। नए विश्वविद्यालय भी खुल रहे हैं। इसके बाद भी झारखंड संस्थानों की उपलब्धता में काफी पीछे है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com