search
 Forgot password?
 Register now
search

Weather Update: नैनीताल में मौसम का बदला मिजाज, देखें आज का लेटेस्ट अपडेट

cy520520 2025-11-11 12:07:18 views 1259
  

नैनीताल झील।



जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी का मौसम सर्द होने लगा है। सांझ ढलने के बाद गलन वाली ठंड महसूस होने लगी है। जिस कारण बाजारों में जल्द सूनसानी छा गई। इधर पर्यटकों की आमद में कमी आ गई है।
सोमवार पूरे दिन धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ था लेकिन दिन ढलते ही ठंड पड़नी शुरू हो गई। लोगों को हीटर व आग का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
रात का तापमान गिरा, अभी और आएगा बदलाव

  

देहरादून मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ रोहित थपलियाल के अनुसार रात के तापमान गिरावट शुरू हो गई है। जिसके चलते तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 18 नवंबर से तापमान में अधिक गिरावट आने की संभावना है। इस बीच मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में धूप रहेगी, लेकिन शाम की ठंड के अधिक इजाफा होगा।

  
मैदानी भागों में छाएगा कोहरा

  

मैदानी भागों में कोहरा छाना शुरू हो जाएगा। इस बार वातावरण में अधिक नमी होने के कारण ठंड में अधिक वृद्धि होने की संभावना रहेगी। फिलहाल वर्षा या हिमपात की संभावना नहीं है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com