Gold Silver Price: चांदी ₹1,000 उछलकर ₹2.46 लाख प्रति किलो, सोना ₹300 टूटा; कहां पहुंचे दाम?
Gold Silver Price Delhi: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई।
हालांकि सोने के दाम में नरमी दिखी। 99.9% शुद्धता वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया।
उतार-चढ़ाव पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि हाल की तेज गिरावट के बाद निचले स्तर पर सटोरिया लिवाली उभरने से चांदी में हल्की मजबूती आई है।
उन्होंने बताया कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार की अल्पकालिक धारणा अभी भी सतर्क बनी हुई है।
इसके बावजूद, सुरक्षित निवेश की मांग और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी गिरावट के समय बाजार को सहारा दे रही है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Hike: दो दिन गिरावट के बाद तूफानी तेजी, सोना ₹3500 तो चांदी ₹13500 महंगी; अब खरीदें या नहीं?
वैश्विक बाजार में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?
वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी 2.06 डॉलर यानी करीब 3% बढ़कर 75.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं सोना लगभग 1% की बढ़त के साथ 4,918.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के मुताबिक, मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोना फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।
कुल मिलाकर, चांदी में तेजी और सोने में हल्की गिरावट के साथ बाजार अभी भी वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल पर नजर बनाए हुए है। |
|