लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नगराम के गुमवाखेड़ा गांव के पास खेत में फसल की सिंचाई करने जा रहे एक किसान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में किसान को गंभीर चोटें आई। अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
गुमवा खेड़ा निवासी 38 वर्षीय रामू वर्मा मंगलवार शाम घर से पैदल फसल की सिचाई करने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।
इस पर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। |
|