LHC0088 • Yesterday 21:56 • views 555
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर कोई उस वक्त हैरान रह गया, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं अब ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप के सुपर-8 से भी बाहर हो चुकी है। वो ऑस्ट्रेलिया, जो वनडे वर्ल्ड कप की 6 बार की चैंपियन है, वो उनका टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद का सफर समाप्त हो चुका है। टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं अब उनका लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स में खेलना भी संदेह में है।
लॉस एंजेलिस में 2028 में ओलंपिक का आयोजन होने वाला है। इस बार ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली टीमों का निर्धारण महाद्वीपीय रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाने पर ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलंपिक 2028 में क्वॉलीफाई करना मुश्किल हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलंपिक 2028 में होगी मुश्किल
ओलंपिक 2028 में आईसीसी की रैंकिग के आधार पर क्वालीफिकेशन होने की उम्मीद है। हालांकि, अब तक इसको लेकर ओलंपिक समिति से मंजूरी मिलना बाकी है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि हर एक महाद्वीप की बेस्ट रैंकिंग वाली टीम को क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया का इस तरह से वर्ल्ड कप से बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा मौका बन गया है।
न्यूजीलैंड कर सकती है क्वालीफाई
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड के लिए बड़ा मौका बन गया है। अगर टी20 वर्ल्ड कप के बाद की रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक के लिए टीमें क्वालीफाई करेंगी, तो इसमें न्यूजीलैंड के लिए बड़ा मौका होगा। न्यूजीलैंड अगर सेमीफाइनल में पहुंचने कामयाब हो जाती है, तो वे ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई कर सकते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ सकता है या फिर क्वालीफाइंग राउंड में खेलना पड़ेगा। ये ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका होगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ हार
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उस मुकाबले में सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे और कंगारू टीम को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम 146 रनों पर सिमट गई और जिम्बाब्वे ने मुकाबले को 23 रनों से अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें- IND vs NED: अहमदाबाद में नीदरलैंड्स पर कहर बनकर टूटे शिवम दुबे, T20 World Cup में पहली बार किया ऐसा
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सुपर-8 की सभी टीमें हुई पक्की, दो ग्रुपों में कौन किससे और कब भिड़ेगा? |
|