search

कुख्यात गैंगस्टर बाबी कबूतर गिरफ्तार, 16 हत्याओं में था शामिल; लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन

LHC0088 1 hour(s) ago views 212
  

कुख्यात गैंगस्टर हाशिम उर्फ बाबा के सबसे खास गुर्गे बाबी कबूतर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जेल में बंद यमुनापार के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम उर्फ बाबा के सबसे खास गुर्गे बाबी कबूतर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़ा हुआ था। हाशिम के गिरफ्तार होने के बाद पिछले सात साल से बाबी फरार था।

इस दौरान हाशिम के निर्देश पर उसने और साबिर ने यमुनापार में 16 हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका था। वह मकोका के तीन मामले में वांछित था। सूत्रों के मुताबिक किसी शर्त पर बाबी ने स्पेशल सेल के पास समर्पण किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इतने बड़े बदमाश को सेल ने कहां से गिरफ्तार किया, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उसके पास कोई अत्याधुनिक हथियार व कारतूस नहीं मिलने से सेल पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
शाहरुख और अन्य की रेकी की थी

स्पेशल सेल के एक अधिकारी का दावा है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले शाहरूख व अन्य के साथ बाबी ने भी रेकी की थी। इससे पहले, मध्य प्रदेश में लारेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर रंगदारी की धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थीं। धमकियां मिलने के बाद दो व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की आजादपुर मंडी में पांच घंटे हड़ताल पर रहे पल्लेदार, कामकाज प्रभावित; रुकी फल-सब्जी की ढुलाई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162103