सांकेतिक तस्वीर
आशीष अंबष्ठ, धनबाद। भीषण गर्मी की आहट से पहले धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के सात प्रखंडों में जल संकट को दूर करने और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लघु सिंचाई विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।
विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित 31 पुराने तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की गई है। इसके लिए विभाग ने आधिकारिक तौर पर निविदा संबंधित नोटिस बुधवार को जारी कर दी गई है। इस मद में करीब 10 करोड़ से अधिक की राशि का बजट रखा गया है।
मार्च में तय होंगी एजेंसियां, युद्धस्तर पर शुरू होगा काम
विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 6 मार्च को निविदाएं डाली जाएंगी। इसके बाद 14 मार्च को टेंडर खोला जाएगा, जिसके बाद चयनित एजेंसियों को कार्यादेश दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि मानसून की दस्तक से पहले इन तालाबों की मरम्मत और गहरीकरण का काम काफी हद तक पूरा कर लिया जाए, ताकि बारिश के पानी का अधिकतम संचयन हो सके।
इन प्रखंडों की बदलेगी सूरत
जीर्णोद्धार की इस योजना में जिले के उन प्रखंडों को प्राथमिकता दी गई है, जहां खेती और मवेशियों के लिए पानी की किल्लत अधिक रहती है। इसमें शामिल मुख्य प्रखंड हैं।
प्रखंड का नाम संख्या
बाघमारा
8
कलियासोल
7
टुंडी
5
तोपचांची
3
टुंडी और पूर्वी टुंडी
1
गोविंदपुर
1
निरसा
1
पूर्वी टुंडी
1
बलियापुर
1
कुल प्रखंडों में संख्या
27
पानी की किल्लत होगी दूर, किसानों के चेहरे खिले
इन 31 तालाबों के जीर्णोद्धार से न केवल भू-गर्भ जल स्तर में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए साल भर पानी मिल सकेगा। वर्तमान में देखरेख के अभाव में कई तालाब मलबे से भर गए हैं या उनके मेढ़ टूट चुके हैं। नई योजना के तहत इन तालाबों की खुदाई, मेढ़ों की मरम्मत और इनलेट-आउटलेट की सफाई की जाएगी।
तालाबों की सूची
- खिड़कीबांध का जीर्णोद्धार
- रामदेवबांध का नवीनीकरण
- रुदी बाड़ा बांध का जीर्णोद्धार
- काला कनारीबांध का जीर्णोद्धार
- खिड़कीबांध का जीर्णोद्धार
- दिगनगरबांध का जीर्णोद्धार
- द्वारगड़िया तालाब का जीर्णोद्धार
- श्रीरामपुरबांध का जीर्णोद्धार
- बेलगड़िया तालाब का जीर्णोद्धार
- सुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- सहदेव बांध का जीर्णोद्धार
- सिल बंध का नवीनीकरण
- केतवेदिया सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार
- ढंगासाल तालाब का जीर्णोद्धार
- ताराजोड़ी बांध का जीर्णोद्धार
- जयपुरबांध का नवीनीकरण
- बड़ाबांध का जीर्णोद्धार
- छोटाबांध का जीर्णोद्धार
- साहेबबांध का जीर्णोद्धार
- बलवीर बंध का जीर्णोद्धार
- धनगड़िया (जियाजोरी) का जीर्णोद्धार
- कामती का जीर्णोद्धार बंद
- नवा आहर बंध का जीर्णोद्धार
- खासबांध का जीर्णोद्धार
- मरघटी तालाब का जीर्णोद्धार
- छोटा तालाब का जीर्णोद्धार आदि
|
|