search

मथुरा में शादी वाले घर में DJ बजाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, दूल्हा समेत 7 लोग घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 420
  

महावन क्षेत्र के गांव नगला काजी में आपस में झगड़ते ग्रामीण



जागरण संवाददाता, मथुरा। जमुनापार के नगला काजी में डीजे को लेकर बुधवार सुबह नौ बजे शादी वाले घर में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में दूल्हा समेत सात लोग घायल हो गए। इसमें एक बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव नगला काजी में रहने वाली प्रकाशी के बेटे सोनू की बुधवार को गोविंद नगर के जयसिंहपुरा में बरात जानी थी। इसे लेकर मंगलवार रात घर में डीजे की धुन पर महिलाएं नांच रही थी। डीजे बजाने को लेकर पड़ोसी ने विरोध जता दिया। इससे कहासुनी हो गई।

घर के बड़े बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद बुधवार सुबह नौ बजे पड़ोस में रहने वाले लोग हमलावर हो गए और शादी वाले घर लाठी-डंडे चला दिए। पथराव भी कर दिया। इससे घर में महिलाओं व रिश्तेदारों की चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। मारपीट व पथराव में दूल्हा सोनू, सावित्री, उसका भाई कप्तान, मां भूदेई, कान्हा, रवि और ललिता घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां 11 वर्षीय कान्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्वजन ने पड़ोसी राजू, कपिल, लखन, जीतू और जगदीश समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- मथुरा में बड़ा हादसा: पानी की टंकी से टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, तीन भाइयों समेत 4 की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164149