छोटी बालकनी के लिए बेस्ट हैं ये प्लांट्स (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में जब घरों में गार्डनिंग की जगह सीमित होती जा रही है, ऐसे में हैंगिंग पॉट्स एक शानदार ऑप्शन बनकर उभरे हैं। ये न केवल जगह की बचत करते हैं, बल्कि ऊंचाई से झूलते हरे-भरे पौधे बालकनी को एक नया लुक देते हैं।
इतना ही नहीं, ये पौधे घर के वातावरण को भी फ्रेश और पॉजिटिव बनाने में मदद करते हैं। अगर आप अपनी बालकनी को सजाने के लिए सुंदर और कम देखभाल वाले पौधों की तलाश में हैं, तो यहां दिए गए कुछ बेहतरीन प्लांट्स आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।
बालकनी में लगाने के लिए प्लांट्स
- पेटूनिया- यह पौधा कई रंगों जैसे गुलाबी, बैंगनी, लाल और सफेद फूलों में पाया जाता है। इसकी बेलें नीचे की ओर लटकती हैं, जो इसे हैंगिंग बास्केट्स के लिए परफेक्ट प्लांट बनाती हैं। यह धूप पसंद करता है और इसके फूल लंबे समय तक खिले रहते हैं।
- मनी प्लांट- हरियाली और पॉजिटिव एनर्जी के लिए पॉपुलर मनी प्लांट को हैंगिंग बास्केट्स में लगाना बेहद आसान है। इसकी बेलें बालकनी की रेलिंग से लटकर सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं।
- पोर्टुलाका- इसे मॉस रोज भी कहा जाता है। यह पौधा सूखा सहन करने की क्षमता रखता है। इसलिए इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और इसके रंग-बिरंगे छोटे फूल दिखने में भी काफी आकर्षक होते हैं।
(AI Generated Image)
- स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स- यह एक अनोखा और स्टाइलिश दिखने वाला सजावटी पौधा है, जिसकी मोती जैसी गोल पत्तियां हैंगिंग पॉट्स में बेहद खूबसूरत लगती हैं।
- इंग्लिश आइवी- यह बेलनुमा पौधा छांव में भी अच्छी तरह बढ़ता है। इसकी गहरी हरी पत्तियां बालकनी की दीवारों को घेर कर नैचुरल कवरिंग देती हैं।
- जेरेनियम- इस पौधे के फूल बहुत ही रंगीन और सुगंधित होते हैं। यह पौधा गर्मियों में भी हरा भरा रहता है और बालकनी को लाइवली बनाता है।
- लेवेंडर- ये न केवल सुंदर दिखता है, बल्कि इसकी खुशबू मन को भी शांत करती है। यह मधुमक्खियों और तितलियों को भी आकर्षित करता है।
- फ्यूशिया- इसके झुमके जैसे फूल लटकती टोकरियों में बेहद खूबसूरत लगते हैं। यह हल्की छांव में अच्छा बढ़ता है।
- स्पाइडर प्लांट- यह प्लांट हवा शुद्ध करने के लिए जाना जाता है। इसकी सफेद-हरी धारियों वाली पत्तियां हैंगिंग पॉट्स में बहुत सुंदर दिखती हैं।
- लेमन बाम- यह सुगंधित हर्ब न केवल बालकनी को महकाता है, बल्कि चाय और घरेलू उपचारों में भी मददगार है।
यह भी पढ़ें- किचन वेस्ट से बनाएं ऑर्गेनिक खाद, स्वस्थ और तेजी से बढ़ने वाले पौधों के लिए 7 बेस्ट फर्टिलाइजर्स
यह भी पढ़ें- मौसम चाहे कोई भी हो, हमेशा फूलों से लदी रहेगी आपकी बालकनी; आज ही लगाएं ये 10 Flowering Plants |
|