search

Snowfall Alert: बागेश्वर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड; होगी बर्फबारी

LHC0088 1 hour(s) ago views 400
  

ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े. Jagran



जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में गुरुवार को एकाएक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड एक बार फिर लौट आई है।

हिमालयी क्षेत्रों में भी सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है। यदि बारिश तेज हुई तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना बनी हुई है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। कई स्थानों पर लोगों ने घरों में अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जिले में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।


जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम के बदले रुख से किसानों और आमजन की निगाहें अब आगामी बारिश और संभावित हिमपात पर टिकी हैं।


यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, तड़के बारिश संग लौटी ठंड; आज बर्फबारी के आसार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162232