search

पौड़ी एसएसपी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट, साइबर सेल ने दर्ज किया मामला

Chikheang 1 hour(s) ago views 631
  



जागरण संवाददाता, कोटद्वार । जनपद पौड़ी में अज्ञात ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पर फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाया है। मामले में जिले में पुलिस की साइबर सेल टीम की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा की तरफ से दर्ज किए गए मुकदमे में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसएसपी पौड़ी के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उक्त अकाउंट की फ्रोफाईल पर एसएसपी की फोटो अपलोड की गयी है। कहा गया है कि इस अकाउंट से कुछ भी संदिग्ध गतिविधियां शेयर की कर पौड़ी पुलिस की छवि को धूमिल करने की पूरी कोशिश की जा सकती है।


कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


यह भी पढ़ें- पौड़ी में घर में घुसकर युवक का अंगूठा काटा, पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- UP News : युवक की गला घोंटकर हत्या, दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर फेंका शव
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164185