search

दिल्ली-NCR में फिर लौटी ठंड, राजस्थान और एमपी में गिरे ओले; उत्तराखंड में बर्फबारी

Chikheang 1 hour(s) ago views 824
  

कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बीते दिनों तापमान में अचानक हुई गिरावट के कारण गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर दी। वहीं, बुधवार को कई राज्यों में हुई बारिश के कारण एक बार फिर ठंड लौट आई है।

दरअसल, मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, एमपी, राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है जिसके कारण कारण सर्दी के बढ़ने की आशंका है। आइए जानते देश के किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम...
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 19 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, हालांकि, तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 20 फरवरी को भी पारा 12 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। 21 फरवरी को न्यूनतम 13 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 22 फरवरी से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकता है।

  
यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश के मौसम में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते दिनों पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद अब मौसम स्थिर होता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत हैं। 20 फरवरी से पारा 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिसके कारण गर्मी बढ़ने की संभावना है।
उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ था और तापमान में बढ़ोतरी के चलते हल्की गर्माहट महसूस की जा रही थी। लेकिन बुधवार को अचानक बदले मौसम के कारण हालात बदल गए। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ हेमकुंड साहिब में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण हाड़ों में शीत लहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज भी 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

  
मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में बारिश देखने को मिली। आज भोपाल-ग्वालियर में सुबह से बारिश हो रही है। आज यानी 19 फरवरी को ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है।
राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग ने राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इससे पहले बुधवार को 4 जिलों में ओले भी गिरे।

  
तमिलनाडु और पुडुचेरी का मौसम?

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 21 फरवरी को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई स्थानों बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
हरियाणा का मौसम

हरियाणा के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे थे। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164185