search

MG Windsor Pro EV को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Chikheang 3 hour(s) ago views 219
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली MG Windsor Pro EV को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG Windsor Pro EV Price

एमजी मोटर्स की ओर से Windsor Pro EV के बेस वेरिएंट को 17.38 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 18.28 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 17.38 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा इंश्‍योरेंस के करीब 73 हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए टीसीएस चार्ज के करीब 17 हजार रुपये देने होंगे।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 16.28 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 16.28 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 26198 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 16.28 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 26198 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप MG Windsor Pro EV के लिए करीब 5.72 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 24 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला

JSW MG की ओर से Windsor Pro EV को इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर लाया जाता है। बाजार में इसे कई एसयूवी से चुनौती मिलती है, लेकिन इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, Mahindra BE6, Hyundai Creta Electric, Vinfast VF6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होता है। MG Windsor Pro EV को EMI पर खरीदने पर कुल 24 लाख रुपये तक का भुगतान करना होगा। क्या आपको लगता है कि यह इलेक्ट्रिक कार के लिए उचित कीमत है? हाँ, इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को देखते हुए यह जायज़ है। नहीं, ब्याज़ के साथ यह बहुत महंगी पड़ रही है। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164260