search

साहिबगंज में ट्रैक्टर से पानी गिरने के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत; 6 गिरफ्तार

LHC0088 1 hour(s) ago views 864
  

ट्रैक्टर से पानी गिरने के विवाद में खूनी संघर्ष



संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। बरहेट थाना क्षेत्र के धनजोरी गांव में घर के बाहर बालू लदे ट्रैक्टर से पानी गिरने के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नरेश पंडित की बेहतर इलाज के लिए मालदा ले जाने के क्रम में मौत हो गयी।  

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया। इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

बताया जाता है कि धनजोड़ी गांव निवासी नीलकंठ पंडित के पास ट्रैक्टर है जिससे वह बालू की ढुलाई करता है। रात में बालू लदे ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर देता था। इस दौरान ट्रैक्टर से पानी रिसता था। इससे सड़क पर कीचड़ हो जाता था।  
ट्रैक्टर को दूसरी जगह लगाने को कहा

मंगलवार को नरेश पंडित की बेटी माला देवी ने नीलकंठ पंडित के घर के बाहर जाकर ट्रैक्टर को दूसरी जगह लगाने को कहा। इसी पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट शुरू हो गयी।  

आरोप है कि नीलकंठ पंडित, उसकी पत्नी सुलेन देवी, गोविंद पंडित, धरोनी पंडित, गणेश पंडित, लखींद्र पंडित, फूलेश्वर पंडित, अष्टमी देवी, पुतुल देवी आदि ने दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय नरेश पंडित, 65 वर्षीय पान किष्टू पंडित, 45 वर्षीय तिलेश्वर पंडित, 65 वर्षीय रेणुका देवी, 60 वर्षीय जोगिन पंडित, 45 वर्षीय राजू पंडित को मारपीट कर घायल कर दिया।  
रास्ते में ही हो गई मौत

मामले की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नरेश पंडित को इलाज के लिए मालदा ले जाने दौरान रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद शव को रात में ही बरहेट थाना लाया गया।  

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया। उधर, पुलिस ने छापेमारी कर नीलकंठ पंडित, गणेश पंडित, गोविंद पंडित, धरनी पंडित, उर्मिला देवी और सोलन देवी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि धनजोड़ी निवासी राजू पंडित के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162328