search

गोरखपुर में निजी स्कूलों में पढ़ने का 2708 बच्चों का सपना साकार, स्कूल आवंटित

Chikheang 3 hour(s) ago views 85
  

पहले चरण में निर्धारित तिथि तक बेसिक शिक्षा विभाग को मिले थे 6277 फार्म। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शहर के निजी स्कूलों में 2708 बच्चे मुफ्त पढ़ सकेंगे। पहले चरण में बुधवार को लाटरी के जरिये प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है। वहीं, सीटें भरने की वजह से 1533 अभिभावकों को मायूस होना पड़ा।

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए प्रथम चरण में दो फरवरी को आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। 16 फरवरी तक कुल 6277 फार्म बेसिक शिक्षा विभाग को मिले। सत्यापन के दौरान विभिन्न कारणों से 2036 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। जबकि स्वीकृत किए गए 4241 आवेदन पत्रों के सापेक्ष लाटरी से 2708 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर शहर की तीन और सड़कें 178.60 करोड़ से बनेंगी स्मार्ट, जाम से मिलेगी राहत

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जरूरतमंदों के बच्चों को जिले के निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश का मौका दिया जाता है। इन बच्चों की फीस शासन की ओर से स्कूल प्रबंधन को दी जाती है। वहीं, कापी किताब के लिए रकम अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है।



आरटीई के तहत प्रथम चरण के लाभार्थियों को स्कूल का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया है। चयनित छात्रों की सूची बीएसए कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। चयनित बच्चों के अभिभावकों को जल्द ही आवंटन पत्र वितरित किया जाएगा, जिसके बाद वो चयनित विद्यालय पर जाकर प्रवेश सुनिश्चित करा सकेंगे। आवेदन के बाद भी सीटें भर जाने के कारण जिन्हें स्कूल आवंटित नहीं हुआ उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है। वह अगले दो चरणों में आवेदन कर लाभान्वित हो सकते हैं।
-

-धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164386