search

जम्मू-कश्मीर में जलजनित रोगों का कहर, हर वर्ष एक लाख से अधिक मामले; जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

deltin33 Yesterday 14:26 views 431
  

जम्मू, श्रीनगर और शोपियां सर्वाधिक प्रभावित जिले हैं।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में भ्रष्टचार और सरकारी विभागों की उदासीनता का असर जम्मू-कश्मीर के लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।हर वर्ष जलजनित रोगों के आैसतन एक लाख से अधिक मामले अस्पतालों में आ रहे हैं। जम्मू, श्रीनगर और शोपियां जिला सबसे अधिक प्रभावित हैं। आधे मामलेे इन तीनों जिलों में ही आ जाते हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अस्पतालों में पीलिया, डायरिया, हेपेटाइटिस, पेचिश और टाइफाइड के मामले बड़ी संख्या में आते हैं। वर्ष 2023 में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में कुल 1,02,236 मामले आए थे। इनमें पीलिया के 1428, डायरिया के 57,184, हेपेटाइटिस के 7904, पेचिश के 9391 और टायफायड के 26,329 मामलेे दर्ज हुए।

वर्ष 2024 में जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में जलजनित रोगों के 1,30,100 मामलेे दर्ज हुए। इनमें पीलिया के 1309, डायरिया के 81,007, हेपेटाइटिस के 10190, पेचिश के 10,795 और टायफायड के 26,799 मामलेे दर्ज हुए। सिर्फ जम्मू जिले में ही डायरिया के 18,234 मामले दर्ज थे जो कि कुल मामलों का करीब बीस प्रतिशत है।
वर्ष 2025 के पहले सात महीनों में 80 हजार मामले दर्ज हो चुके

वर्ष 2025 में भी एक लाख तीस हजार से अधिक मामले आने का अनुमान है। पहले सात महीनों में अस्सी हजार मामले दर्ज हो चुके थे। इसके बाद कई जगहों पर आई भीषण बाढ़ ने पानी को और प्रदूषित किया और इससे भी अस्पतालों में मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते वर्ष भी बड़ी संख्या में मामलेे दर्ज हुए हैं।

अनुमानित आंकड़े एक लाख तीस हजार से अधिक हैं। इनमें डायरिया के मामले सबसे अधिक हैं।एपीडेमालोजिस्ट जम्मू-कश्मीर डा. हरजीत राय का कहना है कि सभी जिलों से जलजनित रोगों के मामले आते हैं और उन पर रोक लगाने के लिए जलशक्ति विभाग के साथ संपर्क भी किया जाता है।
वर्ष 2024 में आए जलजनित रोगों के मामले

जिला पीलिया डायरिया हेपटाइटिस पेचिश टायफायड

  • जम्मू: 482 18234 1018 1733 918
  • डोडा 02 1393 01 443 576
  • कठुआ 48 3518 57 1590 1017
  • किश्तवाड़ 00 10 00 233 904
  • पुंछ 22 6343 10 362 149
  • राजौरी 27 2824 121 1044 2313
  • रामबन 08 1818 20 1251 259
  • रियासी 01 445 00 235 33
  • सांबा 25 1730 02 464 1780
  • उधमपुर 46 2975 117 1485 4829
  • अनंतनाग 54 572 02 226 528
  • बडगाम 17 2458 00 322 584
  • बांडीपोरा 145 1194 15 150 661
  • बारामुला 135 6543 244 724 717
  • गांदरबल 06 4020 19 43 959
  • कुलगाम 14 4793 13 191 2980
  • कुपवाड़ा 02 6992 02 66 353
  • पुलवामा 106 2180 179 83 2351
  • शोपियां 102 6909 912 97 96
  • श्रीनगर 67 6056 7458 53 4792


कुल 1309 81007 10190 10795 26799

1,30,100
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459251

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com