पंजाब सिविल सचिवालय और मिनी सचिवालय के साथ पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय और मिनी सचिवालय के साथ पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को पूरे परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन मुख्य द्वारों को बंद कर दिया और आम लोगों के प्रवेश और निकास पर अस्थायी रोक लगा दी।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें- VIDEO: डेराबस्सी में रामलीला मैदान के पास खूनी झड़प, चाकू और ईंट-पत्थरों से किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात
सूत्रों के अनुसार धमकी किसी संदेश या ईमेल के माध्यम से मिली है। हालांकि अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोई भी जोखिम नहीं लिया जा सकता।
यह भी पढ़ें- पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, चार दिन पहले हुए थे एडमिट; चंडीगढ़ आवास के लिए रवाना हुआ काफिला |