search

HPCL Apprentice 2026: ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के 608 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

Chikheang 2 hour(s) ago views 688
  

HPCL Apprentice 2026: आवेदन शुरू।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के रूप में एचपीसीएल से प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के कुल 608 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक पूरा किया हो।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
HPCL Apprentice 2026: इन स्टेप्स से करें तुरंत अप्लाई

एचपीसीएल में ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अब फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी से शुरू, 5,349 पदों पर होगी भर्ती
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164344