search

Nainital District Court में बम ब्लास्ट एक और धमकी ने मचाया हड़कंप, हाईकोर्ट में भी आया धमकी भरा मेल

LHC0088 2 hour(s) ago views 890
  

पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ परिसर के निरीक्षण और जांच में जुटी है। Jagran



जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के न्यायालयों को बम से उड़ाने के धमकी भरे संदेशों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल हाई कोर्ट और जिला कोर्ट गुरुवार को मिले फिर एक संदेश ने हड़कंप मचा दिया है।

अज्ञात ईमेल एड्रेस से एक और संदेश भेज कर कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इसके बाद जज चैंबर और कोर्ट परिसर खाली करने के साथ ही परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ परिसर के निरीक्षण और जांच में जुटी है।

बता दें कि बीते 16 और 17 फरवरी को जिला कोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिला था। जिससे दो दिन कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल रहा। न्यायिक कार्य बाधित होने से कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।

वहीं तल्लीताल थाना पुलिस ने मामले में दो ममुकदमें भी दर्ज किए है। दो दिन खलबली के बाद बुधवार को न्यायिक कार्य सुचारू रूप से चले। ईधर पुलिस भी दावा कर रही थी कि जल्द ही वह मेल भेजने वाले सोर्स तक पहुंच जाएगी। गुरुवार को कोर्ट खुलने के बाद मिले एक और धमकी भरे संदेश ने खलबली मचा दी। बीते दो संदेशों की तरह ही तीसरे मेल में भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है।

तीसरा संदेश मिलते ही आनन फानन में जज चेंबर और कोर्ट परिसर खाली करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की चेकिंग के साथ ही बाहरी लोगों से पूछताछ की जा रही है।


एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली। जिसके बाद प्रारंभिक तौर पर सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे है। साइबर सेल मेल सोर्स की जांच में जुटा है।


यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई बिल्डिंग

यह भी पढ़ें- हरिद्वार जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

यह भी पढ़ें- देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, दो घंटे बाद निकली अफवाह
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162403