search

31 December 2025 की रात दिल्‍ली में जमकर टूटे ट्रैफिक नियम, पुलिस ने भी की कड़ी कार्रवाई, कटे इतने चालान

Chikheang 2026-1-1 22:13:16 views 1039
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 31 दिसंबर की रात दिल्‍ली सहित पूरे भारत में सभी जगहों पर लोग जश्‍न मनाते हैं। लेकिन जश्‍न के साथ कार या मोटरसाइकिल चलाते हुए कई लोग भूल जाते हैं कि सड़क पर न सिर्फ उनकी सुरक्षा बल्कि बाकी लोगों की सुरक्षा भी काफी जरूरी होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ दिल्‍ली में ट्रैफिक पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई है। 2025 के आखिरी दिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से किस तरह की कार्रवाई की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कितने चालान काटे गए

ट्रैफिक पुलिस की मुस्‍तैदी के कारण दिल्‍ली में कई जगहों पर लोगों को पकड़ा गया। इस दौरान नशे में वाहन चलाने के मामलों में करीब 868 चालान जारी किए गए। इसके अलावा बिना पीयूसी 2763, बिना हेलमेट 1255, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 290, नो पार्किंग के 6407 के चालान 31 दिसंबर 2025 में काटे गए हैं।
31 दिसंबर 2025 को काटे गए ट्रैफिक चालान

  
    ट्रैफिक उल्लंघन का प्रकार काटे गए चालान
   
   
   नशे में वाहन चलाना
   868
   
   
   बिना पीयूसी
   2763
   
   
   बिना हेलमेट
   1255
   
   
   खतरनाक तरीके से वाहन चलाना
   290
   
   
   नो पार्किंग
   6407
   
   
   कुल चालान
   11,583
   
चलाया बड़ा अभियान

दिल्‍ली में 31 दिसंबर की रात ट्रैफिक व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से खास अभियान चलाया गया था। इस दौरान जगह जगह पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात थे। पुलिस की ओर से 31 दिसंबर की रात से अभियान को शुरू किया गया और इसे एक जनवरी 2026 की सुबह तक चलाया गया। इस अभियान में करीब 20 हजार पुलिसकर्मी और सीसीटीवी की मदद ली गई।
लगातार हुई चेकिंग

दिल्‍ली में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनी रहे इसके लिए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग की गई। कई जगहों पर ब्रेथ एनालाइजर के जरिए लोगों की जांच की गई। जानकारी के मुताबिक खासतौर पर हौज खास, कनॉट प्‍लेस, एयरोसिटी जैसी जगहों पर ध्‍यान दिया गया। इस दौरान पुलिस का मकसद सड़क पर नियम कानून के पालन का था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162535