search

पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, दिल्ली के शाहबाद डेयरी से दो गिरफ्तार; बीच रास्ते में रोककर की थी पिटाई

Chikheang 1 hour(s) ago views 482
  arrests demo pic



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को शाहबाद डेयरी इलाके में एक अखाड़े के पास हुई झड़प के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह घटना 12 फरवरी को हुई थी, जिसमें एक 24 वर्षीय महिला को कथित तौर पर बीच रास्ते में रोककर उसकी पिटाई की गई थी। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में कोई सांप्रदायिक एंगिल सामने नहीं आया है। यह एक ही मोहल्ले में रहने वाले पड़ोसियों के बीच हुई झड़प थी।

12 फरवरी को शाहबाद डेयरी पुलिस थाने में झड़प की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घायल को पहले ही एमवी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। अस्पताल में घायल का एमएलसी (मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट) तैयार किया गया, जिसमें चोटों को शारीरिक हमले के रूप में दर्ज किया गया। अस्पताल में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया था।  

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय शिकायतकर्ता शाहबाद डेयरी की निवासी है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 12 फरवरी को लगभग 6:30 बजे अखाड़े के पास झड़प हुई थी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि रास्ते में जाते समय उन्हें आरोपी मोहम्मद कादिर और उसके बेटे रवि अहमद ने गलत तरीके से रोका और हमला किया था। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनके बयान और एमएलसी के आधार पर 12 फरवरी को पीएस शाहबाद डेयरी में एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा धारा 74 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

आरोपी मो. कादिर एवं  रवि अहमद शाहबाद डेयरी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उनकी  उम्र क्रमश: लगभग 21 वर्ष 52 वर्ष है। पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह उल्लेखनीय है कि इससे पहले मो. कादिर और शिकायतकर्ता के भाई हरिया के बीच किसी बात को लेकर पहले भी झड़प हो चुकी थी।


(एएनआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161709