search

वाह री UP पुलिस! चौकी-चेकपोस्ट में लगे मिले ताले, आराम फरमा रहे वर्दी वाले; कैमरे में कैद तस्वीरें बनी गवाह

cy520520 3 hour(s) ago views 810
  

हापुड़ में चौकी-चेकपोस्ट पर पुलिस वाले नहीं मिले। जागरण



रितिक शर्मा, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ में पुलिस की सुस्ती का फायदा अक्सर बदमाश उठाते हैं। अपराध होने के बाद उनके पर्दाफाश का प्रयास पुलिस करती है, लेकिन समय से पहले अपराध को रोकने के लिए पुलिस अपने कर्तव्य को ठीक से नहीं करती हैं।

यहीं कारण है कि बदमाश घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस सिर्फ लकीर पीटती रह जाती है। सात जनवरी लहड़रा गांव में नग्न अवस्था में मिले महिला के शव की घटना का पर्दाफाश तो दूर पहचान आज तक पुलिस नहीं कर पाई है।

कमोबेश यहीं हालत आलमनगर के पास 19 मार्च 2024 को रजवाहे में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान भी पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। पुलिस सुरक्षा को लेकर दैनिक जागरण टीम ने बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र की लाइव रिपोर्टिंग की तो पुलिस चौकी, चेकपोस्ट आदि से गायब मिली।
सीन नंबर-एक

बहादुरगढ़ के सेहल चौराहे पर बनी इस चेक पोस्ट पर शाम 08:38 पर ताला लटका हुआ था। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि अक्सर यहां पुलिस कर्मी दिन के समय में कुछ देर के लिए आते हैं। बाकि समय यहां ताला ही लटका रहता हैं। वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद पड़ा हुआ था।

  

बंद पड़ी बहादुरगढ़ चेक पोस्ट। जागरण
सीन नंबर-दो

बहादुरगढ़ कस्बे में पुलिस चौकी बनी हुई है, जिस पर दारोगा सहित कई पुलिस कर्मियों की डयूटी है। लेकिन जब यहां दैनिक जागरण की टीम ने 09:15 पर जाकर देखा तो वहां ताला लगा हुआ था। वहीं प्रांगण में कुछ बाइक खड़ी हुई थी।

  

बंद पड़ी बहादुरगढ़ चौकी। जागरण
सीन नंबर-तीन

सलारपुर से पलवाड़ा मार्ग होते हुए ब्रजघाट हाईवे तक प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन टोल बचाने के चक्कर में निकलते हैं। ऐसे में पलवाड़ा मोड पर चेक पोस्ट बनाई हुई हैं। 09:28 पर यहां से वाहन गुजरते तो दिखाई दिए, लेकिन यहां दूर तक भी पुलिस कर्मियों का कोई पता नहीं था।

  

सलारपुर चौराहे पर खाली पड़ा चेक प्वाईंट। जागरण
सीन नंबर-चार

गढ़-बुलंदशहर मार्ग एवं सलारपुर से ब्रजघाट मार्ग पर सलारपुर के पास भी चेकिंग प्वाईंट बना हुआ है। यहां 09:38 पर बैरियर तो लगे नजर आए, लेेकिन पुलिस यहां भी मौजूद नहीं थी।

  

गंदूनगला में खाली पड़ा चेक प्वाइंट। जागरण
सीन नंबर-पांच

इसी तरह सिंभावली एवं बहादुरगढ़ थाने की सीमा पर गंदूनगला के पास भी चेक प्वाईंट बना हुआ हैं, लेकिन यहां भी पुलिस का कोई अता पता नहीं था, जबकि यहां से अंधेरे में बाइक सवार एवं अन्य वाहन चालक गुजर रहे थे।

यह भी पढ़ें- रिपोर्ट दर्ज तक सिमटी कार्रवाई, चोरों को पकड़ नहीं पाई हापुड़ पुलिस; बदमाशों ने दो मकानों पर बोला था धावा


पुलिस कर्मियों का इस तरह लापरवाह होना गंभीर मामला हैं। इस बारे में संबंधों से जानकारी की जाएगी तथा डयूटी छोड़कर ईधर-उधर होने के कारण की जानकारी की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। - विनीत भटनागर, एएसपी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160110