search

लखनऊ के Engineering College चौराहे पर अब मिलेगा जाम से छुटकारा, अप्रैल से शुरु होगा फ्लाईओवर का निर्माण

Chikheang 3 hour(s) ago views 484
  

इंजीनियरिंग कालेज चौराहा  



अंशू दीक्षित, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में अयोध्या रोड से सीतापुर रोड के बीच वाहनों की रफ्तार और बेहतर होगी। यहां पर लोक निर्माण विभाग की एनएच शाखा ने इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर चार लेन का फ्लाईओवर का काम अप्रैल 2026 से शुरू करने का निर्णय किया है।

लोक निर्माण विभाग ने फ्लाईओवर से जुड़ी टेक्निकल बिड की प्रकिया पूरी कर ली है और पंद्रह मार्च तक फाइनेंशियल टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक माह में कार्यदायी संस्था को मौके पर काम शुरू करना होगा। लोक निर्माण विभाग एनएच शाखा का दावा है कि मौके पर काम शुरू होते ही फ्लाईओवर का काम एक से सवा साल के भीतर खत्म कर लिया जाएगा।

चार लेन का फ्लाईओवर आइआइएम रोड फ्लाईओवर से मडियांव फ्लाईओवर, इंजीनियरिंग कालेज फ्लाईओवर, टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर, खुर्रमनगर फ्लाईओवर, मुंशी पुलिया फ्लाईओवर और पालीटेक्निक फ्लाईओवर होते हुए भविष्य में बनने वाले एलीवेटेड रोड से कनेक्ट होगा। यह तिवारीगंज चौराहे से जुड़ेगा।

अधिकारियों के मुताबिक इस सुविधा से हाईकोर्ट से लेकर सीतापुर रोड तक लगने वाला ट्रैफिक जहां खत्म होगा, वहीं वाहनों की गति को रफ्तार मिलेगी। वर्तमान में इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर आकर लोग जाम में फंस रहे हैं, स्थानीय लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों से लगातार फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी।

यहां पर सुबह नौ बजे से सुबह 11 बजे तक और शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक स्थिति ज्यादा जाम के कारण खराब होती थी। शादियों के सीजन में लोग सबसे ज्यादा परेशान होते थे। अब इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर फ्लाईओवर बनने से जाम से निजात मिल सकेगी।  

अधिकारियों के मुताबिक यह फ्लाईओवर 108 करोड़ की लागत से चार लेन का बनाया जाएगा। फ्लाईओवर की लंबाई 960 मीटर होगी। फ्लाईओवर के बीच वाया डक्ट 210 मीटर लंबा होगा।
पांच लाख आबादी को मिलेगी राहत

इसके निर्माण से इंदिरा नगर, विकास नगर, खुर्रमनगर, गुडंबा की पांच लाख आबादी को राहत मिलेगी। राजधानी का यह पहला रूट होगा, जिसमें सात फ्लाईओवर होंगे। इसके अलावा पालीटेक्निक से अयोध्या रोड पर तिवारीगंज चौराहे के बीच एलीवेटेड रोड का काम शुरू करने की तैयारी है। इस सुविधा से इंदिरा नगर, विकास नगर, खुर्रमनगर, गुडंबा, जानकीपुरम व जानकीपुरम विस्तार के आसपास बसी पांच लाख आबादी को राहत मिलेगी और सर्विस लेन पर जो जाम लगता था, उस पर नियंत्रण काफी हद तक लगेगा।
अप्रैल 2026 से सिविल का काम

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (एनएच) राजकुमार पिथौरिया ने बताया कि इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर अप्रैल 2026 से सिविल का काम शुरू कर दिया जाएगा। पूरा प्रयास है कि एक साल में फ्लाईओवर बनाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह फ्लाईओवर 108 करोड़ की लागत से चार लेन का बनाया जाएगा और 960 मीटर लंबा होगा। इसमें 210 मीटर लंबा वायाडक्ट होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164500