search

फिरोजाबाद में पत्नी की सुबह सुबह गला काट कर हत्या, घर के आसपास घूमता रहा पति

LHC0088 2026-1-13 13:27:27 views 985
  

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम।  


जागरण संवादाता, फिरोजाबाद। सर्दी की सुबह जब लोग रजाई में दुबके थे। उसी समय पति ने कहासुनी के बाद गुस्से में आकर पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के आसपास ही घूमता रहा। पड़ोसियों ने शक होने पर घर के अंदर जाकर देखा तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।   नगला खंगर के गांव नगला नंदे में मंगलवार सुबह पांच बजे 45 वर्षीय लता की पति आशुतोष ने कहासुनी के बाद गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद भी वह भागा नहीं, घर के अगल बगल ही घूमता रहा। सुबह नौ बजे पड़ोसियों को शक हुआ तो घर के अंदर गए। वहां जमीन पर लता का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।   सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि दंपती 22 वर्ष एक साथ रह रहे थे। उनका एक 20 वर्षीय बेटा चोरी के मामले में दिल्ली की जेल में बंद है। इसी बात को लेकर दोनों में सुबह विवाद हुआ। जिसके बाद आशुतोष ने गला काट कर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166354