search

T20 World Cup 2026: ऑस्‍ट्रेलिया को तुक्‍के से नहीं हराया..., श्रीलंका को रौंदकार जिम्बाब्वे ने किया साबित

LHC0088 Yesterday 20:27 views 386
  

सिकंदर रजा



जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। 2024 टी-20 विश्व कप में क्वालीफाई तक नहीं कर पाने वाली जिम्‍बाब्वे की टीम ने इस बार दिखा दिया कि वो टूर्नामेंट में सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने नहीं बल्कि टीमों को कड़ी चुनौती देने भी आई है।

2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करने वाली जिम्‍बाब्वे ने गुरुवार को सह मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर दिखा दिया कि कंगारुओं के विरुद्ध उसकी जीत तुक्का नहीं थी।
जिम्‍बाब्‍वे की जीत के हीरो

ग्रुप बी से जिम्‍बाब्वे अजेय टीम रही, जिसने कोई भी मैच नहीं गंवाया और ग्रुप की दो सबसे मजबूत टीमों ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका को पटखनी दी। पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुकी जिम्‍बाब्वे के लिए गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ब्रायन बेनेट (63*) ने संयमित अर्धशतक और कप्तान सिकंदर रजा (45) की विस्फोटक पारी खेलकर 19.3 ओवर में ही टीम को 179 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

ये टी-20 में जिम्‍बाब्वे की लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। धीमी पिच पर लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्‍बाब्वे को समझदारी और ताकत दोनों की जरूरत थी। बेनेट ने पारी को संभालकर रखा, जबकि रजा ने आक्रामक अंदाज में रन गति बढ़ाई।
रजा ने पलटी बाजी

जिम्‍बाब्वे की शुरुआत मजबूत रही। बेनेट और तदी मारुमानी (34) ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 55 रन जोड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। मारुमानी के आउट होने के बाद रयान बर्ल (23) ने तेजी से रन बनाए, जिसमें दुनिथ वेल्लालागे पर 103 मीटर का छक्का खास रहा।

इसके बाद सिकंदर रजा ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने दिलशान मदुशंका पर लगातार दो छक्के और एक चौका जड़कर दबाव कम किया। 16वें ओवर में महेश तीक्षणा पर एक छक्का और चौका लगाकर उन्होंने रन रेट को काबू में कर लिया। हालांकि रजा 19वें ओवर में आउट हो गए, लेकिन टोनी मुनयोंगा के अंतिम ओवर में लगाए गए बड़े छक्के ने जीत सुनिश्चित कर दी।
श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

इससे पहले, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 178 रन बनाए। कुसल परेरा (22) और पथुम निसांका (62) ने तेज शुरुआत दी। निसांका ने 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और पारी को संभाले रखा।

हालांकि जिम्‍बाब्वे के स्पिनरों रजा, क्रीमर, बर्ल और मसाकाद्जा ने मध्य ओवरों में रन गति पर अंकुश लगा दिया। ब्रैड इवांस के एक ओवर में पवन रत्नायके (44) ने तेजी दिखाई, जिससे श्रीलंका 178 तक पहुंच सका। लेकिन यह स्कोर जिम्‍बाब्वे के आत्मविश्वास के सामने कम साबित हुआ।
टी-20 लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्‍बाब्वे की बड़ी जीत
लक्ष्यबनामस्थानवर्ष
199नामीबियाविंडहोक2023
179श्रीलंकाकोलंबो2026
178स्‍कॉटलैंडएडिनबर्ग2021
174श्रीलंकाकोलंबो2024
172आयरलैंडब्रेडी2019

टी-20 विश्व कप में पूर्ण सदस्य के विरुद्ध जिम्‍बाब्वे की जीत
देशस्‍थानसाल
ऑस्ट्रेलियाकेपटाउन2007
आयरलैंडहोबार्ट2022
पाकिस्तानपर्थ2022
ऑस्ट्रेलियाकोलंबो2026
श्रीलंकाकोलंबो2026


यह भी पढ़ें- SL vs ZIM: जिम्‍बाब्‍वे ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में किया एक और बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 6 विकेट से दी पटखनी

यह भी पढ़ें- श्रीलंका को पटखनी देने के बाद गरजे सिकंदर रजा, सेमीफाइनल का दावा ठोक भारत को भी दी चेतावनी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162661