बंगाल में वामपंथी दलों में सीटों के बंटवारे पर अब तक नहीं बन पाई है सहमति (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। वामपंथी दलों में आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर अबतक सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों ने बताया कि माकपा 200 सीटों पर लड़ना चाहती है।
फारवर्ड ब्लॉक के लिए 18, भाकपा के लिए 13 व आरएसपी के लिए 12 सीटें छोडऩे की बात कही गई हैं। ये तीनों पार्टियां और सीटें चाहती हैं। दूसरी तरफ इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) के लिए 31 सीटें छोडऩे की बात कही गई है। आइएसएफ नेतृत्व भी और सीटें चाहता है।
माकपा की तैयारी शुरू
भाकपा (माले) लिबरेशन को चार सीटें देने की बात कही गई है। वह भी अंतत: इतनी सीटों पर राजी होती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। सूत्रों ने आगे बताया कि यह देखते हुए माकपा फिलहाल अपनी पारंपरिक सीटों पर तैयारियां शुरू करने जा रही हैं, जिन्हें लेकर कोई मतभेद नहीं है।
वहां जल्द प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बीच माकपा नेत्री दीप्शिता धर ने अब तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता का नवीकरण नहीं कराया है, जिसे लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। नवीकरण हर साल एक जनवरी से 31 मार्च के दौरान होता है, हालांकि प्रमुख नेता जनवरी में ही नवीकरण करा लेते हैं।
देशभर के फर्जी विश्वविद्यालयों पर एक्शन, 12 राज्यों तक फैला फ्रॉड नेटवर्क; UGC ने जारी की लिस्ट |