search

परिवार पहचान-पत्र की गलती से कागजों में ‘करोड़पति’ बना ग्रामीण, PPP में चढ़ी 3.45 एकड़ जमीन और असल में है एक एकड़

deltin33 2 hour(s) ago views 608
  

परिवार पहचान-पत्र में त्रुटि के चलते किलोहड़द का एक ग्रामीण कागजों में करोड़पति बन गया। एआई इमेज



जागरण संवाददाता, सोनीपत। परिवार पहचान-पत्र में त्रुटि के चलते किलोहड़द का एक ग्रामीण कागजों में करोड़पति बन गया। कई एकड़ जमीन और गाड़ी परिवार पहचान पत्र में दर्ज कर दी गई है। जिसके चलते ग्रामीण को सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी त्रुटि ठीक नहीं हुई है। अब शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में दी गई है। उनके साथ पहुंचे जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

गांव किलोहड़द के रहने वाले श्रीनिवास का आरोप है कि परिवार पहचान पत्र में पहले उनके नाम पर गाड़ी चढ़ा दी गई, जब उन्होंने शिकायत देकर कागजों में दर्ज गाड़ी संबंधी खामी को ठीक करवाया तो इसके बाद उनके नाम पर 3.45 एकड़ जमीन दर्ज कर दी गई, जबकि उनके पास केवल एक एकड़ जमीन है।

ऐसे में वह बुधवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ अपनी शिकायत लेकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे। श्रीनिवास ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों के नाम जमीन व गाड़ियां चढ़ाकर उन्हें घर बैठे लखपति, करोड़पति बनाया जा रहा है, जबकि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है।

ऐसे में लोग बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में मलिक खाप की बैठक, मृत्युभोज पर लगी रोक; गांवों की ऑफिशियल लिस्ट और इतिहास बोर्ड बनाने का प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- सोनीपत: नकली घी मामले में एएसआई संदीप गिरफ्तार, SHO समेत तीन पुलिसकर्मी फरार

यह भी पढ़ें- सोनीपत में जीटी रोड पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त, जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473749